कैप्टन कूल का संन्यास

कैप्टन कूल का संन्यास

मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, जिससे उनके लाखों प्रशंसक निराश हो गए। धोनी का यह फैंसला मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद आया जो कि ड्रा रहा।

घाटी में खेल

घाटी में खेल

जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर राजनीति पूरे जोर पर है। इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस दोनों के साथ बातचीत कर रही है। 25 सीटों के साथ भाजपा 87 सदस्यीय विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

असम हिंसा

असम हिंसा

नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोड़ोलैंड (एनडीएफबी) के सांगिब्जीत गुट द्वारा किये हमले में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़ कर 76 तक पहुँच गयी। जवाबी हमलों की ख़बरों के बीच लोग अपने घरों को छोड़ स्कूलों और चर्चों में शरण ले रहे हैं।

'आप' का पार्टी फंड चोरी हुआ

'आप' का पार्टी फंड चोरी हुआ

आप की पूर्व विधायक वंदना कुमारी के शालीमार स्थित घर पर चोरी हो गयी जहाँ लगभग 5 लाख रुपये की नकदी और आभूषणों के साथ-साथ कुल 18 लाख के चेक भी चोरी हो गए हैं जो पार्टी ने हाल ही में चंदे के लिए इकठे किये थे।

कहीं प्यार ना हो जाये!

कहीं प्यार ना हो जाये!

ऐसी खबर आ रही है कि भाजपा जिसने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में हिन्दू आबादी वाले जम्मू क्षेत्र से 25 सीटें जीती हैं और पीडीपी जिसने मुस्लिम आबादी वाले कश्मीर क्षेत्र से 28 सीटें जीती हैं वो जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए एक साथ आ सकते हैं।

जमी हुई झील

जमी हुई झील

भाजपा ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनावों में सीटों की अधिकतम संख्या को सुरक्षित करने में कामयाब रही। जबकि जम्मू-कश्मीर में वो पीडीपी के साथ एक ज़ोरदार मुकाबला कर रही है पर यहाँ नेशनल कॉन्फ्रेंस को मात देने में कामयाब रहे।

लक्ष्मण रेखा!

लक्ष्मण रेखा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर भाजपा सांसदों से कहा कि उनमें से कुछ लोगों द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पार्टी और सरकार की छवि आहत कर रहे हैं और किसी को भी रेखा से बाहर नहीं जाना चाहिए या लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।

डॉ. का क्लिनिक

डॉ. का क्लिनिक

राजस्थान के सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक ने एक वरिष्ठ डॉक्टर को फ़ोन पर बातचीत के दौरान कहा कि वह उसे थप्पड़ मारेग, लात मारेगा, उसके बाल कटवा देगा और उसकी खाल खिंचवा देगा। यह बातचीत सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गयी, जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आदेश पर कोटा से भाजपा के विधायक, प्रहलाद गुजराल को निलंबित कर दिया गया है।

नामुमकिन लड़ाई

नामुमकिन लड़ाई

पेशावर हमले के बाद पाकिस्तानी प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ के उस बयान के बाद जिसमे उन्होंने कहा कि वो आतंकवाद के खिलाफ तब तक जंग लड़ेंगे जब तक पाकिस्तान में एक भी आतंकवादी ना बचे। इस बयान के एक दिन बाद ही लश्कर ए तैय्यबा का आतंकवादी और 26/11 का मास्टरमाइंड ज़ाकिर रहमान लखवी सबूतों के अभाव के कारण जेल से बाहर आ गया।

कायरता भरा काम

कायरता भरा काम

पाकिस्तान में पिछले सालों में अब तक की सबसे निर्मय घटना में पाकिस्तानी तालिबान के बंदूक धारियों द्वारा पेशावर शहर के एक स्कूल पर धावा बोल दिया और छात्रों को बंधक बना लिया। इस खूनी विद्रोह में करीब 126 पाकिस्तानी मारे गए जिसमे ज्यादातर बच्चे थे।

End of content

No more pages to load

Next page