पेशावर नरसंहार

पेशावर नरसंहार

सेना के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तानी तालिबान के उग्रवादियों ने पेशावर में एक आर्मी स्कूल पर हमला किया जिसमे 141 लोग मर गए उनमे से 132 बच्चे हैं।

मन की बात

मन की बात

"अंधकार, तबाही और विनाश नशे के तीन तथ्य हैं। नशा कुछ ऐसा है जो किसी को भी चकनाचूर कर सकता है। यह एक मनोवैज्ञानिक सामाजिक-चिकित्सा समस्या है और हमे इसे इस तरह से देखने की जरूरत है और हमे इसके लिए किसी व्यक्ति को दोष नहीं देना चाहिए।" प्रधानमंत्री मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो पर अपने तीसरे `मन की बात` संबोधन में कहा।

एक दर्दनाक शनिवार

एक दर्दनाक शनिवार

शनिवार को भारत क्रिकेट और हॉकी दोनों में अपने मैच हार गया।

जातिवाद और परिवर्तन

जातिवाद और परिवर्तन

बहुत से लोग विभिन्न धर्मों में परिवर्तित हो रहे हैं लेकिन हिंदुत्व में मुख्य समस्या जातिवाद है।

शासन और हिंदुत्व

शासन और हिंदुत्व

भाजपा सांसदों के विवादास्पद बयानों और संघ परिवार के कट्टरपंथी संस्करण के कार्यों की एक बाढ़ मोदी सरकार के शासन और विकास से ध्यान हटा सकती है, जो कि एक चिंता का विषय है।

हे राम!

हे राम!

गुरुवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज विवाद का केंद्र बने रहे। जब उन्होंने महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया। इसके कारण जब आक्रोश बढ़ने लगा तो वो अपनी बात से मुकर गए। उन्नाव से सांसद ने कहा कि गोडसे एक पीड़ित व्यक्ति था, उसने गलती से शायद ऐसा कुछ कर दिया लेकिन वो देश विरोधी नहीं था। वो एक देशभक्त था।

धर्म परिवर्तन

धर्म परिवर्तन

बुधवार को विपक्षी दलों ने आगरा में 57 मुस्लिम परिवारों को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए मज़बूर करने के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में भाजपा और आरएसएस को निशाना बनाया और यह भी आरोप लगाया कि सरकार हिंदुत्व के एजेंडे को बढ़ावा दे रही है जिसे भाजपा मंत्रियों ने नकार दिया।

एक और 16/12?

एक और 16/12?

एक चालक के कथित तौर पर एक महिला यात्री के साथ बलात्कार के बाद भारतीय राजधानी दिल्ली में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय टैक्सी बुकिंग सेवा Uber पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बिज़नेस क्लास

बिज़नेस क्लास

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बिजनेस क्लास की टिकट पर दुबई यात्रा करने के लिए एक विवाद छिड़ गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल को वहां एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था जहाँ उन्हें विश्व ब्रांड शिखर सम्मेलन द्वारा साल के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में सम्मानित किया जाना था। बिजनेस क्लास में बैठे केजरीवाल की एक यात्री द्वारा ली गयी तस्वीर विरोधियों को अच्छा मौका दे रही है।

भारत के खिलाफ जिहाद!

भारत के खिलाफ जिहाद!

शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी कि कश्मीर विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाये नहीं तो भारत के खिलाफ जिहाद जारी रहेगा।

End of content

No more pages to load

Next page