खुशखबरी
एक बार एक महिला अपने मासिक धर्म में दो महीने का अंतराल पड़ जाने पर चिकित्सक से अपना परीक्षण करवाती है!
परीक्षण करने के बाद चिकित्सक मुस्कुराते हुए उस महिला से कहता है, "श्रीमती गीता शर्मा मेरे पास आपके लिए एक खुशखबरी है!"
तभी वह महिला चिकित्सक कि बात काटते हुए कहती है, " रुकिए डॉक्टर, मेरी शादी नहीं हुई है और मैं सुश्री गीता शर्मा हूँ!"
यह सुन चिकित्सक कहता है , "ओह , फिर इस मामले में मेरे पास आपके लिए एक बुरी खबर है सुश्री गीता शर्मा!"



