सामान्य कॉफ़ी या कैफीन रहित कॉफ़ी
एक बार एक आदमी एक होटल में जाता और महिला वेटर को एक कप काफी लाने के लिए कहता है!
जब वह महिला वेटर काफी का कप लेकर आ रही होती है, तो उसका पैर फिसल जाता है और सारी काफी उस आदमी की गोद में गिर जाती है, जिस से की उसकी सारी पैंट भीग जाती है!
घबराकर वह महिला वेटर कहती है "मुझे माफ़ कर दीजिये!"
इस पर वह आदमी अपनी पैंट को रुमाल से साफ़ करते हुए बड़ी विनम्रता से उस महिला से कहता है, " कोई बात नहीं परन्तु क्या आप मुझे बता सकती हैं की यह नियमित काफी थी या कैफीन रहित काफी थी !"
वह महिला वेटर जवाब देती है, जी नियमित काफी थी!"
इस पर वह आदमी जवाब देता है, "वाह, यह तो बहुत बढ़िया बात है इसका मतलब अब यह सारी रात उठा रहेगा!"



