भगवान को प्यारा!

एक बार एक 87 वर्षीय महिला घर से बाहर गयी थी, जब वह लौटकर वापिस आयी तो उसने देखा कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ बिस्तर पर बिल्कुल नग्न लेटा है!

महिला को अपने पति पर बहुत गुस्सा आया!

महिला अपने पति को घर की छत से बाहर धक्का मारती है और पति की मौके पर ही मौत हो जाती है!

जब उस महिला को हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया, तो जज ने उसे कहा, क्या तुम अपनी सफाई में कुछ कहना चाहती हो?

महिला ने जवाब दिया, जज साहब मुझे लगता है कि यदि वह 92 की उम्र में दूसरी औरत से प्यार कर सकता है तो भगवान को भी प्यारा हो सकता है!