मारवाड़ी की शादी!

एक बार की बात है कि गुप्ता जी, एक मारवाड़ी (बनिये) के यहाँ शादी में गए। शादी का पंडाल बड़ा भव्य था और उसमें अंदर जाने के लिए 2 दरवाजे थे।

एक दरवाजे पर रिश्तेदार, दूसरे पर दोस्त लिखा था। गुप्ता जी, बड़े फख्र से दोस्त वाले दरवाजे से अंदर गए।

आगे फिर 2 दरवाजे थे, एक पर महिला, दूसरे पर पुरुष लिखा था। गुप्ता जी पुरुष वाले दरवाजे से अंदर गए।

वहाँ भी 2 दरवाजे और थे, एक पर गिफ्ट देने वाला, दूसरे पर बिना गिफ्ट वाले लिखा था।

गुप्ता जी को हर बार अपनी मर्जी के दरवाजे से अंदर जाने में बड़ा मजा आ रहा था। उसने ऐसा इंतजाम पहली बार देखा था।

गुप्ता जी बिना-गिफ्ट वाले दरवाजे से अंदर चले गए।

जब अंदर जाकर देखा तो गुप्ता जी बाहर गली में खड़े थे और वहॉं लिखा था... शर्म तो आ नहीं रही होगी, मारवाड़ी की शादी और मुफ्त में रोटी खायेगा? जा-जा बाहर जा और हवा खा।