मुफ़्त्खोर!
एक पार्टी में काफी मुफ्त का खाना खाने बहुत लोग घुस गए थे। यह देख मेजबान महिला परेशान हो गयी।
उसने अपने पति से कहा, "मेहमान ज्यादा हैं, खाना कम! कैसे चलेगा?"
पति ने कुछ देर सोचा और बोला कि मैं कुछ करता हूँ।
इतना कह कर वो बाहर गया और बोला, "लड़के वालों की तरफ से जो लोग आए हैं, कृपया अलग खड़े हो जाएं।"
करीब 50 लोग अलग खड़े हो गए।
इसके बाद उसने कहा, " लड़की वालों की तरफ से जो आए हैं, कृपया वे भी अलग खड़े हो जाएं।"
इस बार करीब 40 लोग अलग खड़े हो गए।
अब वह मुस्कुराते हुए बोला, " कृपया आप सभी लोग बाहर निकल जाएं, क्योंकि यह हमारे बच्चे की बर्थडे पार्टी है!"



