सिग्नल नहीं तोडूंगी!

एक अदालत में एक यातायात के नियम तोड़ने सम्बन्धी मामला दर्ज हुआ!

अपराधी महिला को कोर्ट के सामने पेश किया गया मामला यह था कि एक महिला ने रेड लाइट का सिग्नल तोड़ दिया था!

जब पूछताछ शुरू हुई तो महिला ने बताया कि जल्दी से इस मामले कि सुनवाई की जाए वह एक स्कूल टीचर है, और स्कूल के लिए देरी हो रही है!

जज की आँखों में एक अजीब सी चमक आ गयी!

जज ने कहा आप एक स्कूल टीचर हैं? मैडम मेरी कई सालों से एक बहुत दिली ख्वाहिश थी कि कोई टीचर किसी दिन यहाँ आये और मैं उसे कुछ काम दूँ!

चलिए अब नीचे बैठिये और 500 बार लिखिए कि मैं रेड लाइट का सिग्नल कभी नहीं तोडूंगी!