जुरासिक पार्क!

बंता जुरासिक पार्क मूवी देखने सिनेमा हाल में गया पूरा हाल भीड़ से खचाखच भरा था उसमें एक सीन आता है जब ऐसा लगता है कि डायनासोर दर्शकों कि तरफ भागते हुए आ रहा है, जब वो सीन आया तो बंता डर के मारे कुर्सी के नीचे को झुक गया!

साथ में बैठे हुए संता ने उसे पूछा क्यों, क्या बात है? डर क्यों लग रहा है? सिनेमा ही तो है!

बंता ने जवाब दिया, आदमी हूँ और अक्ल भी है, पता है कि सिनेमा है...लेकिन वो तो जानवर है, उसको क्या पता!