इंटरव्यू!

संता को किसी कम्पनी ने इंटरव्यू के लिए बुलाया वह वहां समय से पहुँच गया और जल्दी ही उसे इंटरव्यू लेने वाले ने अन्दर बुला लिया इंटरव्यू लेने वाले ने संता को गौर से देखा फिर उसके सर्टिफिकेट को देखा फिर इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि मैंने तुम्हारे सर्टिफिकेट देख लिए हैं, तुम्हारी योग्यता पर मुझे कोई शक नहीं फिर भी मैं तुमसे कुछ न कुछ तो जरुर पूछुंगा अगर तुम उनका जवाब दे पाए तो तुम्हें जॉब के लिए सलेक्ट कर लिया जायेगा सबसे पहले हम कुछ विलोम शब्दों से शुरू करते हैं!

संता जी सर!

इंटरव्यू लेने वाले ने विलोम शब्द पूछने शुरू किये

ऊपर - नीचे

आगे - पीछे

उल्टा - सीधा

आदमी - औरत 

UGLY

संता ने सोचा अगली

संता: पिछली

इंटरव्यू लेने वाला मेरा कहने का मतलब है: UGLY

संता वही कह रहा हूँ सर, पिछली

इंटरव्यू लेने वाला अरे U-G-L-Y

संता सर वही P-I-C-H-H-L-Y..Y

इंटरव्यू लेने वाला: अरे भाई U--G--L--Y

संता: P.. I..C..H..H..L. Y.

इंटरव्यू लेने वाले को गुस्सा आया और चिल्ला कर कहने लगा: बाहर जाओ

संता: अन्दर आओ

चुप हो जाओ - बात करो

इंटरव्यू लेने वाला: तुम्हें रिजेक्ट किया जाता है

संता: तुम्हें सलेक्ट किया जाता है और..

इस तरह संता को जॉब मिल गयी!