संता और मारुति कार!
संता ने एक नई मारुति कार खरीदी और अपने दोस्त से मिलने अपने घर अमृतसर से जालंधर चला गया, संता वहां थोड़े ही समय में पहुँच गया, वहां पर कुछ दिन रहने के बाद उसने वापिस घर आने की सोची, और अपनी माँ को फ़ोन करके बताया कि वो शाम तक घर पहुँच जायेगा, पर वो न तो शाम को पहुंचा और न ही अगले दिन पहुँच पाया जब वो तीसरे दिन घर पहुंचा तो परेशान माँ ने पूछा!
"अरे पुत्र! की होया?"
संता बहुत थका हुआ लग रहा था और थके हुए लहजे में माँ से बोला:
अरे माँ ये मारुति वाले पागल हो गए हैं! अग्गे जाने वास्ते चार गेअर बनाए हैं, और पिच्छे जाने वास्ते सिर्फ इक!



