क्या दूसरी शादी करोगे?

जीतो: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? क्या तुम दूसरी शादी कर लोगे?

संता: बिलकुल नहीं!

जीतो: क्यों नहीं- क्या तुम शादी करना नहीं चाहते?

संता: करना तो चाहता हूँ!

जीतो: फिर तुम दूसरी शादी क्यों नहीं कर लेते?

संता: ठीक है! मैं दूसरी शादी कर लेता हूँ!

जीतो: तुम्हें करनी चाहिए! (दुःख के साथ उसके चहेरे को देखकर)

संता: भारी मन के साथ हाँ बिलकुल!

जीतो: क्या उसके बाद तुम हमारे घर में रहोगे?

संता: हाँ ये काफी बड़ा घर है!

जीतो: क्या तुम उसके साथ हमारे बेड पर सोओगे?

संता: तो फिर हम कहाँ सोयेंगे!

जीतो: क्या तुम उसे मेरी गाड़ी चलाने दोगे?

संता: बिलकुल, ये अभी काफी नयी है!

जीतो: क्या तुम उसे मेरे गहने दोगे ?

संता: नहीं, मुझे लगता है उसके पास अपने गहने होंगे!

जीतो: क्या वो मेरे जूते भी पहेनेगी?

संता: नहीं, उसका जूता 6 नम्बर का है!

जीतो: चुप....

संता: ओह नो!