पथ पर अग्रसर!
बृहस्पतिवार को 16वी लोक सभा के छठे चरण के मतदान में 11 राज्यों एक केंद्र शासित प्रदेश के 117 लोक सभा क्षेत्रों में वोट डाले गए!
मोदी के सर्वश्रेष्ठ सखा
किसी भी अनचाहे विवाद से बचने के लिए और अपनी धर्म निरपेक्ष छवि प्रस्तुत करने के लिए भाजपा के प्रधानमन्त्री पद के उम्मीदवार ने मंगलवार को ट्वीट करके प्रवीण तोगड़िया के बयान से किनारा कर लिया!
शल्य चिकित्सक तोगड़िया!
प्रवीण तोगड़िया जो की पेशे से कर्क रोग विशेषज्ञ हैं ने उस वक्त राजनैतिक हलकों में तूफ़ान ला दिया जब उन्होंने एक विवास्पद बयान देते हुए मुस्लिमों पर हिन्दू बहुल इलाकों में संपत्ति खरीदने के आरोप लगाए!
ममता का मज़ाक!
शनिवार को पश्चिम बंगाल के मचलंदापुर में दो लोगों को ममता बनर्जी के हास्यास्पद चित्र लगाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया!
नागफनी!
भाजपा के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके गिरी राज सिंह ने उस वक्त राजनैतिक हलकों में बवाल मचा दिया जब उन्होंने कहा की मोदी के विरोधी पाकिस्तान के संरक्षण में ऐसा कर रहे हैं और ऐसे लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है!
दोस्ती!
हालाकि टीडीपी और भाजपा का गठबंधन वैसे तो खतरे में लग रहा है परन्तु गठबंधन की मजबूरियों के चलते दोनों दलों के नेताओं चन्द्र बाबू नायडू और प्रकाश जावड़ेकर ने आपस में मुलाक़ात की।
खोया खज़ाना!
हाल ही में कांग्रेस ने एक सीडी रिलीज़ की जिसमे की उमा भारती, नरेंद्र मोदी को विकास नहीं विनाश पुरुष कहती हुई दिखाई दे रही हैं!
मूर्ति!
ANI को दिए साक्षात्कार में गुजरात दंगो के बारे में पूछे जाने पर नरेंद्र मोदी ने कहा की दंगो के वक्त वे चुप नहीं रहे थे और इस बारे में कईं वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया पर अब उन्हें समझ आ गया है की सत्य की परख के लिए कोई भी मापदंड नहीं है।
बुक नाथ की वापसी!
प्रधानमन्त्री को शर्मसार करने वाला एक और खुलासा करते हुए पूर्व कोयला सचिव पी सी पारेख ने कहा है कि मनमोहन सिंह एक ऐसी सरकार चला रहे थे जिसमे कि उनकी बातों की कोई बहुत मान्यता नहीं थी।
कोयले की कब्र!
पूर्व मीडिया सचिव संजय बारु के शर्मसार करने वाले खुलासों के बाद अब पूर्व कोयला सचिव ने कुछ और खुलासे आपत्तिजनक खुलासे करते हुए मनमोहन सिंह की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।



