भगवी गेंद!
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के खिलाफ भाजपा नेता की टिप्पणी की गुरुवार को राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की। सानिया ने कहा कि उनका परिवार एक सदी से भी ज्यादा समय से हैदराबाद में रह रहा है और उन्हें बाहरी करार देना निंदनीय है।
रोटी की राजनीती!
बुधवार को भाजपा की सहयोगी शिवसेना के एक सांसद द्वारा महाराष्ट्रीय भोजन की घटिया सर्विसेज और गुणवत्ता पर नाराज होकर मुस्लिम कैटरिंग सुपरवाइजर को कथित तौर पर जबरन रोटी खिलाए जाने का विडियो फुटेज बुधवार को नैशनल टेलीविजन और सोशल मीडिया पर छाया रहा।
रमज़ान के लिए ख़ास!
करीब 11 शिवसेना सांसदों के एक समूह ने कथित तौर मुस्लिम कैटरिंग सुपरवाइजर को पर जबरन रोटी खाने को मज़बूर किया !
कुछ नहीं बदला!
नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में 19 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है और हर बार भारतीय पक्ष ने समुचित जवाबी कार्रवाई की है।
आप की खिचड़ी!
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडेय सहित (आप), के तीन सदस्यों को कथित तौर पर दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर में सार्वजनिक स्थानों पर भड़काऊ पोस्टर चिपकाने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
अपने दम पर!
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने साफ कर दिया है कि भविष्य में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में संघ कार्यकर्ता भाजपा की कोई मदद नहीं करेंगे। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शाह संघचालक का आशीर्वाद लेने के लिए पहली बार नागपुर पहुंचे।
प्यार का खेल!
इंग्लैंड में विराट कोहली के निराशाजनक प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया है। लेकिन युवा खिलाड़ी ख़ुशी के साथ खेल जारी रखे हुए है। विराट बुधवार की शाम को लंदन में दिखाई दिए। टीम इंडिया इंग्लैंड में लगभग ढाई महीने तक रहेगी। इस दौरान अनुष्का भी विराट के साथ रहेंगी।
अंधेर नगरी चौपट राजा!
लखनऊ के मोहनलाल गंज के प्राथमिक स्कूल परिसर में गुरुवार की सुबह मिले शव से एक बार फिर निर्भया सामूहिक बलात्कार की याद ताजा हो गई है। दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि यूपी सरकार के पास महिला आयोग के लिए तो धन की कमी है, लेकिन सीएम के काफिले के लिए सेवन सीटर दो मर्सिडीज और दो लैंड क्रूजर जैसी लग्जरी गाड़ियां खरीदने के लिए पर्याप्त धन है।
शांतिप्रिय दांत!
जब दुनिया की नज़र ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जी जिनपिंग की मुलाकात पर थी। तो मंगलवार सुबह के समय पीएलए के कुछ लोग नियंत्रण रेखा पार कर लद्दाख के देमचौक क्षेत्र में घुस गए, जहाँ उनका भारतीय सेना के साथ टकराव हुआ।
ब्रिक्स बनाम ब्रिक्स
एक और जहाँ देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी भागीदारी निभा रहा है, वहीं दूसरी और मीडिया का सारा ध्यान सिर्फ वैदिक प्रकरण पर टिका हुआ है।



