भारत ने पाक को छठी बार पटका

भारत ने पाक को छठी बार पटका

विराट कोहली के शतक और भारतीय तेज़ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें विश्व कप में पाकिस्तान पर छठी बार जीत दिलाई।

वैलेंटाइन डे मुबारक!

वैलेंटाइन डे मुबारक!

अरविन्द केजरीवाल आज दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

दो जोकर

दो जोकर

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी पर आरोप लगाया है कि वो केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया तब आई जब बुधवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 20 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कहा।

सत्ता का अहंकार

सत्ता का अहंकार

अरविंद केजरीवाल, जिनकी आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने कुछ अद्भुत कर दिया है और यह जीत सच में "डराने" वाली थी। उन्होंने आप नेताओं और समर्थकों को अभिमानी होने से बचने के लिए कहा। उन्होंने अपने परिवार के सहयोग और समर्थन के लिए अपने परिवार को भी धन्यवाद दिया।

मुफ्त के वादे...

मुफ्त के वादे...

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा शानदार जीत दर्ज़ करने के बाद अब आम आदमी पार्टी को अपने घोषणापत्र में किये वादों को निभाना होगा। जिनमे से ज्यादातर वादे नए चुने जाने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा मुफ्त सुविधायें देने के हैं।

पूर्ण सफाया

पूर्ण सफाया

मंगलवार को "आप" दिल्ली विधान सभा चुनाव में एक भारी जीत की ओर बढ़ गयी और भाजपा वाले अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए दिखे। चुनाव आयोग के कर्मी शनिवार को हुए लाखों वोटों की गिनती करते दिखे। 52 प्रतिशत के वोटों के आंकड़ों के साथ आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटें हासिल करने में कामयाब हुई।

एग्जिट पोल में सबसे आगे

एग्जिट पोल में सबसे आगे

चार एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी तकरीबन 38 सीटें हासिल करेगी जो कि सरकार बनाने के लिए काफी है। भाजपा और इसके सहयोगी अकाली दल को 29 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस बुरी तरह से पिछड़ कर केवल 3 सीटें ही हासिल कर पायी है।

एग्जिट पोल!

एग्जिट पोल!

प्रमुख समाचार चैनलों द्वारा करवाये गए सर्वेक्षण में अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी शनिवार को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करेगी और 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में 35 सीटों के निशान को आसानी से पार कर लेगी।

दिल्ली की महाभारत

दिल्ली की महाभारत

दिल्ली के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। "आप" के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा पर यह कहते हुए हमला किया कि यह उनका धर्म है कि वो दूसरों पर हमले करें और दुर्योधन की तरह पूरा प्रशासनिक तंत्र भी इसके साथ था जबकि नयी जन्मी "आप" के पक्ष में भगवान(कृष्ण) थे।

शॉट-गन का वार

शॉट-गन का वार

दिल्ली चुनाव से दो दिन पहले भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ ऐसा बोल दिया जो उन्हें नहीं बोलना चाहिए था। उन्होंने उनकी पार्टी भाजपा के कट्टर विरोधी अरविन्द केजरीवाल को अच्छा इंसान बताया है और यह भी कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए डॉ. हर्ष वर्धन एक बेहतर उमीदवार हो सकते थे।

End of content

No more pages to load

Next page