जश्न
आज आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए, इस समय दौरान उनकी पार्टी में लेफ्टिनेंट गवर्नर के साथ खींच तान, पार्टी में दरार और कुछ चुनावी वायदे भी पूरे किये गए, जैसे बिजली की कीमतों में 50 प्रतिशत की कटौती और हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी भी मुहैया करवाया गया।
अम्मा की वापसी!
आय से अधिक सम्पति के मामले में बरी होने के बाद जयललिता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए 5वीं बार शपथ ग्रहण की।
दिल्ली का बाबू
इन दिनों दिल्ली के दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री और लेफ्टिनेंट गवर्नर के बीच चल रही खींच-तान की वजह से राष्ट्रीय राजधानी से अपने तबादले की मांग कर रहे हैं। वे परेशान हैं कि किसका आदेश मानें।
नियंत्रण से बाहर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और नजीब जंग की लड़ाई मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुख़र्जी तक पहुँच गयी और दोनों ने एक दूसरे पर संविधान की उलंघना करने के आरोप लगाये और एक दूसरे के अधिकार क्षेत्र में आने के भी आरोप लगाये।
पूर्व लागू करो अधिनियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकार पर व्यंग करते हुए कहा कि भारत ने पूर्व देखो पॉलिसी अपना बहुत देख ली, अब समय है इस पर काम करने का। पहले पूर्व की तरफ देखने का अधिनियम था अब हमारे पास पूर्व के साथ काम करने का अधिनियम है और यह सरकार की विदेश नीति का अहम हिस्सा है। ऐसा उन्होंने दक्षिण कोरिया की राजधानी में क्युंग ही विश्वविद्यालय में भारतीय समुदाय द्वारा उनके स्वागत समारोह में कहा।
1 साल की यात्रा
16 मई 2015 को भारत ने आज़ादी के बाद कांग्रेस के नेतृत्व के बिना वाली सरकार का एक साल पूरा किया।
सीट विवाद
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीटों के बंटवारे को लेकर जेडीयू और राजद में जंग छिड़ गयी है। जब शुकरवार को राजद के एक वरिष्ठ नेता ने यह कहा कि कुल 243 सीटों में से 145 सीटों पर उनकी पार्टी का हक़ है, इस मांग को जेडीयू के नितीश कुमार ने सिरे से ख़ारिज कर दिया।
तेल की कीमतों में वृद्धि
तेल की कीमतों में दोबारा वृद्धि हो गयी है, पहले 1 मई को पेट्रोल में 3.96/- प्रति लीटर और डीजल में 2.37/- प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी।
सर्कुलर पर पलट वार
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के सर्कुलर पर रोक लगाई जो उन्होंने शहर की सरकार के खिलाफ अपवादक खबर दिखाने के बाद मीडिया के लिए जारी किया था। अदालत ने मुद्दों पर केजरीवाल के रुख पर भी सवाल उठाये और उन्हें जवाब देने के लिए छह सप्ताह का समय दिया है।



