विश्व योग दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हज़ारों लोगों के साथ रविवार सुबह को दिल्ली में सड़क पर योग के जश्न मनाते नज़र आये। पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जन सत्र में शामिल हो कर सब को आश्चर्य करने से पहले उन्होंने टिप्पणी की: "किसने सोचा होगा कि राजपथ योग पथ बन जाएगा?"
राहुल का जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उप-अध्यक्ष राहुल गाँधी को उनके 45वें जन्मदिन पर बधाई दी।
आपात्कालीन डर
भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का कहना है कि भारत में लोकतंत्र को दबाने वाली ताक़तों के बढ़ने की वजह से दोबारा आपात्कालीन हालात आने का डर है, उनके इस बयान को विरोधी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दिए गए बयान की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।
कांग्रेस की माँग
कांग्रेस मोदी प्रकरण पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को हटाने की माँग कर रही है।
धुआँ
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद अब राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर 2011 में पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी के ब्रिटेन के आव्रजन आवेदन के लिए उनके पक्ष में गवाही देने का आरोप लगाया गया है।
विपक्ष का कौशल
सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उस समूह में शामिल हो गए जो विदेश मंत्री के रूप में सुषमा स्वराज के हटाए जाने की मांग कर रहा है।
सुषमा का बचाव
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के लिए एक बड़ी राहत की बात है कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार भारतीय प्रीमियर लीग के पूर्व प्रमुख ललित मोदी को मानवीय आधार पर वीजा मुहैया करने की मदद के लिए अपनी मंत्री का समर्थन कर रहे हैं।



